

चंडीगढ़/पंजाब (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 21 अगस्त से 24 अगस्त तक हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी अलग-अलग स्थानों पर वर्षा के आसार बने हुए हैं।
तापमान में आएगी गिरावट
विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बारिश के चलते राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। हालांकि, निचले इलाकों में जलभराव और किसानों को खेतों में अतिरिक्त पानी से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Punjab Weather Update : पिछले 24 घंटों में कहां कितनी बारिश हुई?
पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। गुरदासपुर में सबसे अधिक 47.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं रूपनगर में 12 मिलीमीटर और लुधियाना में 9.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा फिरोजपुर, पटियाला, जालंधर और भाखड़ा डैम क्षेत्र में भी हल्की बारिश देखने को मिली। जबकि चंडीगढ़, अमृतसर, मोहाली, संगरूर और होशियारपुर में बारिश नहीं होने के कारण लोगों को गर्म और उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने, मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट पर नजर रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। किसानों को भी खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी गई है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


