

एडमोंटन (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjabi Girl Shot Dead in Canada : कनाडा के एडमोंटन शहर से एक बेहद दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई है। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 16 वर्षीय पंजाबी लड़की की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार गहरे सदमे में है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6:50 बजे एडमोंटन पुलिस सर्विस (EPS) को 139 एवेन्यू और 32 स्ट्रीट के पास गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को एक किशोरी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। आपातकालीन चिकित्सा सहायता के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और मौके पर ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।
परिवार ने की पहचान सार्वजनिक
हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर मृतका की पहचान सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन परिवार और रिश्तेदारों ने उसकी पहचान 16 वर्षीय जैजमिन के रूप में की है। जैजमिन की असमय मौत से परिवार, दोस्त और समुदाय के लोग शोक में डूब गए हैं।
परिवार ने शुरू किया सहायता अभियान
परिजनों ने जैजमिन की मां और उसके दो छोटे भाई-बहनों की मदद के लिए एक ऑनलाइन फंडरेजिंग अभियान शुरू किया है। परिवार ने लोगों से अपील की है कि वे कठिन समय में उनका साथ दें और सहायता अभियान को अधिक से अधिक साझा करें।
Punjabi Girl Shot Dead in Canada : दोस्तों के बीच थी बेहद लोकप्रिय
परिवार के अनुसार, जैजमिन एक खुशमिजाज, मिलनसार और सपनों से भरी हुई लड़की थी। वह अपने दोस्तों के बीच काफी लोकप्रिय थी और अपने छोटे भाई-बहनों से बेहद प्यार करती थी। उसकी अचानक मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
हत्या के एंगल से जांच जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए Edmonton Police Service के Homicide Section ने जांच अपने हाथ में ले ली है। फिलहाल पुलिस ने किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी या घटना के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए मेडिकल जांच और ऑटोप्सी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मामले को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


