

धर्म डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- August 2026 Vrat Tyohar Calendar : भगवान शिव को समर्पित पवित्र सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई 2026, गुरुवार से शुभ योग में होगी। हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस पूरे महीने भगवान शिव की पूजा, जलाभिषेक, व्रत, दान और मंत्र जाप करने से साधक को कई गुना पुण्य फल प्राप्त होता है। सावन केवल सोमवार के व्रत तक सीमित नहीं है, बल्कि इस दौरान अनेक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व भी मनाए जाते हैं। इस वर्ष सावन माह में सावन शिवरात्रि, कामिका एकादशी, मंगला गौरी व्रत, नाग पंचमी, हरियाली तीज, रक्षाबंधन जैसे प्रमुख पर्व आएंगे। खास बात यह है कि सावन 2026 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण भी पड़ रहे हैं, हालांकि दोनों ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे।
हरियाली तीज 2026 कब है?
सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 अगस्त 2026 को शाम 6:46 बजे से शुरू होगी और 15 अगस्त 2026 को शाम 5:28 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026, शनिवार को रखा जाएगा।
सूर्य ग्रहण 2026
सावन माह के दौरान 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लगेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण रात 9:04 बजे शुरू होकर 13 अगस्त सुबह 4:25 बजे समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
चंद्र ग्रहण 2026
28 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रहण लगेगा। यह सुबह 6:53 बजे शुरू होकर दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा।
सावन शिवरात्रि 2026 कब है?
सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 अगस्त 2026 को सुबह 4:54 बजे प्रारंभ होकर 12 अगस्त 2026 को रात 1:52 बजे समाप्त होगी। इसलिए 11 अगस्त 2026, मंगलवार को सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।
August 2026 Vrat Tyohar Calendar : सावन 2026 का संपूर्ण व्रत एवं त्योहार कैलेंडर
- 30 जुलाई (गुरुवार): सावन का पहला दिन, सावन कृष्ण प्रतिपदा
- 2 अगस्त (रविवार): गजानन संकष्टी चतुर्थी (सावन संकष्टी चतुर्थी)
- 3 अगस्त (सोमवार): पहला सावन सोमवार व्रत
- 4 अगस्त (मंगलवार): पहला मंगला गौरी व्रत
- 5 अगस्त (बुधवार): सावन कालाष्टमी व्रत
- 7 अगस्त (शुक्रवार): मासिक कार्तिगाई
- 8 अगस्त (शनिवार): रोहिणी व्रत
- 9 अगस्त (रविवार): कामिका एकादशी
- 10 अगस्त (सोमवार): दूसरा सावन सोमवार व्रत, सोम प्रदोष व्रत
- 11 अगस्त (मंगलवार): दूसरा मंगला गौरी व्रत, सावन शिवरात्रि
- 12 अगस्त (बुधवार): सावन अमावस्या, हरियाली अमावस्या, सूर्य ग्रहण
- 13 अगस्त (गुरुवार): सावन शुक्ल प्रतिपदा, श्रावण शुक्ल पक्ष प्रारंभ
- 15 अगस्त (शनिवार): हरियाली तीज
- 16 अगस्त (रविवार): सावन विनायक चतुर्थी
- 17 अगस्त (सोमवार): तीसरा सावन सोमवार, नाग पंचमी, सिंह संक्रांति
- 18 अगस्त (मंगलवार): तीसरा मंगला गौरी व्रत, कल्कि जयंती
- 19 अगस्त (बुधवार): तुलसीदास जयंती
- 20 अगस्त (गुरुवार): सावन मासिक दुर्गाष्टमी
- 23 अगस्त (रविवार): श्रावण पुत्रदा एकादशी
- 24 अगस्त (सोमवार): चौथा सावन सोमवार
- 25 अगस्त (मंगलवार): चौथा मंगला गौरी व्रत
- 26 अगस्त (बुधवार): ओणम
- 27 अगस्त (गुरुवार): श्रावण पूर्णिमा व्रत
- 28 अगस्त (शुक्रवार): श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन, चंद्र ग्रहण
सावन 2026 भक्तों के लिए आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप इस पवित्र महीने में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा, व्रत और दान करते हैं तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ फल और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


