
मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट)- PSEB School Bag Distribution : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत सभी पात्र छात्रों को स्कूल बैग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्कूल बैग तैयार कर जिला स्तर पर स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से शिक्षा ब्लॉकों तक पहुंचा दिए गए हैं।
इस संबंध में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्कूल शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को पत्र जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (माध्यमिक) को आवश्यक निर्देश जारी करने के लिए कहा है। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के प्रमुखों को क्षेत्रीय कार्यालयों में तैनात जिला प्रबंधकों से जल्द से जल्द स्कूल बैग प्राप्त करने के लिए निर्देशित करें।
PSEB School Bag Distribution : बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्कूल प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि प्राप्त स्कूल बैग बिना किसी देरी के समय पर विद्यार्थियों में वितरित किए जाएं, ताकि सभी पात्र छात्र इस सुविधा का लाभ उठा सकें। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई को बेहतर सहयोग देना है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


