
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar to Katra Volvo Bus Service : माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जालंधर से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए पंजाब सरकार ने जालंधर से कटरा के लिए नई सीधी वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी है। इस नई सुविधा से अब श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के यात्रा करने का विकल्प मिलेगा। नई वोल्वो बस प्रतिदिन सुबह 9:15 बजे जालंधर बस स्टैंड से रवाना होगी और शाम 5:00 बजे कटरा पहुंचेगी। इस लग्जरी बस का एक तरफ का किराया ₹945 निर्धारित किया गया है।
यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
अब तक जालंधर से कटरा जाने वाले यात्रियों को कई बार बीच रास्ते वाहन बदलना पड़ता था या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता था। नई सीधी वोल्वो सेवा शुरू होने से न केवल सफर अधिक आरामदायक होगा, बल्कि यात्रियों का समय भी बचेगा। जालंधर बस स्टैंड के महाप्रबंधक मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि कटरा के लिए सीधी लग्जरी बस सेवा की मांग काफी समय से की जा रही थी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू की गई है।
Jalandhar to Katra Volvo Bus Service : भविष्य में बढ़ सकती हैं बसों की संख्या
परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि इस नई सेवा को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिलता है, तो भविष्य में जालंधर–कटरा रूट पर और अधिक वोल्वो बसें भी चलाई जा सकती हैं। इससे माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के साथ-साथ नियमित यात्रियों को भी बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


