
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Bus Strike : पंजाब में सरकारी बसों से सफर करने वाले यात्रियों को आज भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इस आंदोलन के चलते राज्यभर के 19 बस डिपो बंद कर दिए गए हैं, जिससे कई रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।
पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक विभाग की ओर से इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने हड़ताल का फैसला लिया है।
Punjab Bus Strike : यूनियन का कहना है कि यदि सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में संघर्ष का दायरा और बढ़ सकता है।
हड़ताल का असर बस संचालन पर साफ दिखाई दे रहा है। कई बसें अपने डिपो में ही खड़ी हैं, जबकि दूसरे राज्यों के लिए रवाना हुई बसों के कर्मचारी भी अपने निर्धारित रूट पूरे करने के बाद आंदोलन में शामिल होंगे। इससे अंतरराज्यीय बस सेवाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है। बस सेवाएं प्रभावित होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोग वैकल्पिक परिवहन के साधनों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


