
जालंधर, 3 जुलाई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिली। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार, दोनों कीमती धातुओं के दाम में एक ही दिन के भीतर उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ती कीमतों ने निवेशकों के साथ-साथ आभूषण खरीदने की योजना बना रहे लोगों का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया है।
एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। गुरुवार को इसका भाव 1,46,500 रुपये था, यानी एक दिन में 3,500 रुपये की तेजी दर्ज की गई। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 1,39,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जो एक दिन पहले 1,36,250 रुपये थी।
चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को चांदी का भाव 2,42,600 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को इसकी कीमत 2,37,100 रुपये प्रति किलोग्राम थी। यानी एक दिन में चांदी करीब 5,500 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई।
Gold-Silver Price : सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और घरेलू मांग में बढ़ोतरी के कारण सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। उनका मानना है कि आने वाले दिनों में भी कीमतों में बदलाव जारी रह सकता है।
विशेषज्ञों ने निवेशकों और खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सलाह दी है कि सोना या चांदी खरीदने से पहले ताजा बाजार भाव की जानकारी अवश्य लें। कीमतों में तेजी को देखते हुए सही समय पर खरीदारी करना अधिक लाभदायक हो सकता है।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


