





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Rate : सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए ताजा भाव सामने आ गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को सोने की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जहां 24 कैरेट सोने का भाव स्थिर रहा, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, चांदी खरीदने वालों को कुछ राहत मिली है, क्योंकि इसके दाम में ₹1,600 प्रति किलो की कमी आई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,50,300 प्रति 10 ग्राम रही। खास बात यह है कि शनिवार को भी सोने का भाव इसी स्तर पर था। यानी 24 कैरेट सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।
22 कैरेट सोना भी हुआ सस्ता
22 कैरेट सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली। सोमवार को इसका भाव ₹1,39,780 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को यह ₹1,39,970 प्रति 10 ग्राम था। इस तरह 22 कैरेट सोना ₹190 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। चांदी के दाम में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को चांदी की कीमत ₹2,17,600 प्रति किलो थी, जो सोमवार को घटकर ₹2,16,000 प्रति किलो रह गई। यानी चांदी के भाव में ₹1,600 प्रति किलो की कमी आई है।
Gold-Silver Rate : खरीदारी से पहले जरूर जानें
अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से ताजा भाव जरूर पता कर लें। अलग-अलग दुकानों पर कीमतों में अंतर हो सकता है। इसके अलावा, गहने खरीदते समय मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स की जानकारी भी जरूर लें।
नोट: ऊपर दिए गए भाव जालंधर सराफा एसोसिएशन से प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं। खरीदारी के समय कीमतों में बदलाव संभव है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


