
जालंधर, 30 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- New Commissioner of Jalandhar : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं पटियाला मंडल के डिविजनल कमिश्नर विनय बुबलानी ने मंगलवार को जालंधर मंडल के लिंक ऑफिसर (कार्यवाहक कमिश्नर) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। वह नियमित डिविजनल कमिश्नर के प्रशिक्षण से लौटने तक इस पद की जिम्मेदारी निभाएंगे।
अधिकारियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
डिविजनल कमिश्नर कार्यालय, जालंधर पहुंचने पर अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) दिव्या पी., एसडीएम शाहकोट एवं स्टाफ ऑफिसर आदित्य गुप्ता, एडीसीपी सुखविंदर सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया।

समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं रहेंगी प्राथमिकता
कार्यभार संभालने के बाद विनय बुबलानी ने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आम जनता को सरकारी सेवाएं समय पर, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
New Commissioner of Jalandhar : टीम वर्क और जवाबदेही पर दिया जोर
बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना, बेहतर समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को जन-केंद्रित प्रशासन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


