
जालंधर, 20 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Mobile Shop Firing : पंजाब के जालंधर शहर में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शहर के अवतार नगर इलाके से सामने आया है, जहां स्थित एक मोबाइल शॉप पर अज्ञात युवकों द्वारा गोली चलाए जाने की सूचना मिली है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग करने के बाद दोनों आरोपी मौके से भागने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और भीड़ के कब्जे से आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि लोगों द्वारा की गई पिटाई में आरोपी घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
Jalandhar Mobile Shop Firing : फिरौती कॉल की चर्चा
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा है कि मोबाइल शॉप संचालक को कथित तौर पर कुछ समय पहले फिरौती के लिए फोन कॉल आई थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग के पीछे की असली वजह क्या थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। शहर में लगातार बढ़ रही फायरिंग की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


