
जालंधर, 29 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Nagar Council Election 2026 : जालंधर जिले के नगर काउंसिल चुनावों के नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई नगर निकायों में बढ़त हासिल की है। जारी परिणामों के अनुसार करतारपुर, फिल्लौर, नकोदर, नूरमहल और आदमपुर में AAP उम्मीदवारों ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की।
करतारपुर में AAP ने 9 सीटें जीतकर मजबूत स्थिति बनाई, जबकि BJP को 1, कांग्रेस को 3 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 2 सीटें मिलीं। फिल्लौर में भी AAP ने 8 सीटों पर कब्जा जमाया। नकोदर में AAP के खाते में 7 सीटें गईं, जबकि कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
Nagar Council Election 2026 : नूरमहल में AAP ने 4 सीटों पर जीत हासिल की, वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने 8 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया। आदमपुर में AAP ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 सीटों पर जीत दर्ज की और अन्य दलों को कोई खास सफलता नहीं मिली।
चुनावी नतीजों के बाद AAP कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने विभिन्न इलाकों में जीत का जश्न मनाया और पार्टी नेतृत्व को बधाई दी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन नतीजों से जिले की स्थानीय राजनीति में AAP की स्थिति और मजबूत हुई है।
नगर निकायवार AAP की जीत
- करतारपुर – 9 सीटें
- फिल्लौर – 8 सीटें
- नकोदर – 7 सीटें
- नूरमहल – 4 सीटें
- आदमपुर – 10 सीटें
कुल मिलाकर AAP ने 38 सीटों पर जीत दर्ज कर जिले के नगर काउंसिल चुनावों में अपना दबदबा साबित किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


