
चंडीगढ़, 14 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab weather update : पंजाब में बुधवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूलभरी आंधी और हवाओं के बाद कई शहरों में बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़ और पठानकोट समेत कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया।
लुधियाना में दिन में छाया अंधेरा
लुधियाना में तेज धूलभरी आंधी के कारण शाम के समय अचानक अंधेरा छा गया। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की खबरें सामने आई हैं। कुछ समय के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि बाद में शुरू हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों — पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने अगले 24 घंटों में भी कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।
Punjab weather update : 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
जानकारी के मुताबिक फरीदकोट और बठिंडा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि बारिश और तेज हवाओं के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत महसूस हुई।
अगले दो दिन भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 15 मई को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और जालंधर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 16 मई को भी कई जिलों में हल्की बारिश और मौसम खराब रहने की संभावना बनी हुई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


