
चंडीगढ़, 14 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab BJP Candidate List : पंजाब में निकाय चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य के 8 नगर निगम, 76 नगर परिषद और 21 नगर पंचायतों के लिए मतदान 26 मई को होगा, जबकि चुनाव परिणाम 29 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीरकपुर, डेरा ब्यास और नवगांव नगर परिषदों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
BJP ने शुरू की चुनावी तैयारी
मोहाली में पंजाब बीजेपी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुनील जाखड़ और अश्विनी शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान सुनील जाखड़ ने कहा कि पार्टी पंजाब निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
इन नगर निगमों में होंगे चुनाव
राज्य के मोहाली, मोगा, बटाला, बरनाला, कपूरथला, अबोहर, बठिंडा और पठानकोट नगर निगमों के लिए मतदान कराया जाएगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है।
नामांकन से लेकर वोटिंग तक पूरा शेड्यूल
- नामांकन प्रक्रिया: 13 मई से शुरू
- नामांकन की अंतिम तारीख: 16 मई
- स्क्रूटनी: 18 मई
- नाम वापसी: 19 मई
- मतदान: 26 मई
- मतगणना: 29 मई
मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
Punjab BJP Candidate List : 3977 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार पूरे पंजाब में 2019 वार्डों के लिए 3977 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। हर पोलिंग बूथ की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और चुनाव ड्यूटी के लिए 35 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल
राजनीतिक जानकार इन निकाय चुनावों को 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मान रहे हैं। सभी प्रमुख पार्टियों ने अपने ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं और जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं।



-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


