
नई दिल्ली, 13 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- CBSE 12th Result : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और डिजीलॉकर पोर्टल पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं।
यहां देखें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं:
ऐसे करें रिजल्ट चेक
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें। जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। छात्र चाहें तो उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
CBSE 12th Result : DigiLocker पर ऐसे देखें मार्कशीट
DigiLocker पर रिजल्ट देखने के लिए छात्र मोबाइल नंबर या आधार कार्ड की मदद से लॉग इन कर सकते हैं। इसके बाद Education सेक्शन में जाकर CBSE चुनें और “Class XII Marksheet” लिंक पर क्लिक करें। रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
UMANG ऐप पर भी उपलब्ध रिजल्ट
छात्र UMANG ऐप और वेबसाइट के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर और रोल नंबर से लॉग इन करना होगा। फिर Education सेक्शन में जाकर CBSE Class 12 विकल्प चुनना होगा।
इस बार भी छात्राओं ने मारी बाजी
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। बोर्ड के अनुसार छात्राओं का पास प्रतिशत 88.86 फीसदी दर्ज किया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


