
नई दिल्ली, 7 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- School Summer Vacation : देशभर में बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। राजधानी Delhi समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए कई राज्यों के शिक्षा विभागों ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।
दिल्ली में 50 दिनों की लंबी छुट्टियां
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने इस बार छात्रों को बड़ी राहत देते हुए 11 मई से 30 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है।इस दौरान राजधानी के स्कूल करीब 50 दिनों तक बंद रहेंगे और दोबारा 1 जुलाई 2026 से खुलेंगे।
उत्तर प्रदेश में भी छुट्टियों की तैयारी
Uttar Pradesh में सरकारी स्कूलों के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 20 मई से 15 जून तक अवकाश रहेगा। हालांकि कई निजी स्कूल 15 से 20 मई के बीच ही छुट्टियां शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन कभी भी समय से पहले छुट्टी का आदेश जारी कर सकता है।
School Summer Vacation : राजस्थान में बदला स्कूलों का शेड्यूल
Rajasthan में शिक्षा विभाग ने 17 मई से 20 जून 2026 तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। राज्य के कई जिलों में पहले ही स्कूलों के समय में बदलाव किया जा चुका है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जून के अंत तक तापमान कम नहीं हुआ तो छुट्टियां आगे भी बढ़ सकती हैं।
बिहार और हरियाणा में भी स्कूल रहेंगे बंद
Bihar में 1 जून से 20 जून तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। वहीं Haryana में पूरे जून महीने यानी 1 जून से 30 जून तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।
पंजाब और बंगाल में चरणबद्ध छुट्टियां
Punjab में भी मई और जून के दौरान अलग-अलग चरणों में स्कूल बंद रखने की योजना बनाई गई है, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। वहीं West Bengal में प्रशासन जिलावार छुट्टियों की घोषणा कर रहा है। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जैसे ठंडे इलाकों को छोड़कर बाकी जिलों में जल्द ही अवकाश की घोषणा हो सकती है।
School Summer Vacation : लगातार बढ़ रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसी वजह से शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव और छुट्टियों को लेकर लगातार फैसले ले रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


