
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- BJP wins West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस के कब्जे वाले राज्य में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में मतदाताओं ने बदलाव के पक्ष में फैसला सुनाते हुए भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास जताया। चुनाव परिणामों में भाजपा ने भारी बहुमत हासिल करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिससे पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।
इस शानदार जीत की खुशी में जालंधर कैंट हलके के इंचार्ज सरबजीत सिंह मक्कड़ तथा मंडल नंबर 15 के प्रभारी एवं वार्ड नंबर 50 के पार्षद व विपक्ष के नेता सरदार मनजीत सिंह टीटू की अगुवाई में मंडल नंबर 15 में पटाखे चलाकर जश्न मनाया गया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाए, ढोल की धुनों पर नृत्य किया और जोरदार नारेबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ सहित समूचे भाजपा नेतृत्व को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास की राजनीति की जीत है।
इस मौके पर पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, माल्टू जुल्का, राजन मल्हण, दीपाली बागड़ी, मंडल प्रधान नंबर 15 राहुल जमवाल, मंडल महासचिव सुशील चौहान, महासचिव संतोष शर्मा, ऊषा रानी (वार्ड नंबर 39), विक्रांत मदान (वार्ड नंबर 33), बिट्टू चावला, चंद्रपाल पुरी, राजेश जौली, सत्य नारायण शर्मा, सिद्धार्थ कतरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
BJP wins West Bengal : भाजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों की रक्षा और समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता अब पारदर्शी प्रशासन, सुशासन और विकासमुखी नीतियों को प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास को नई गति देगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पश्चिम बंगाल को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


