
नई दिल्ली, 3 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Delhi fire Vivek Vihar : राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते इमारत के 6 फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना दमकल विभाग को तड़के करीब 3:47 बजे मिली। सूचना मिलते ही मौके पर कई दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग इमारत में ही फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
पुलिस के अनुसार, आग इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैटों में लगी थी। मौके पर पहुंची टीमों ने 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें से दो लोग मामूली रूप से घायल हुए और उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस ऑपरेशन में 12 दमकल गाड़ियां, डीडीएमए की टीम, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों के मुताबिक, आग पर अब काबू पा लिया गया है, लेकिन इमारत में फंसे लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
Delhi fire Vivek Vihar : बताया जा रहा है कि इस इमारत में कुल 8 परिवार रहते थे, जिससे हादसे का असर कई घरों पर पड़ा है।
जांच जारी, कारणों का पता लगाया जा रहा
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें मामले की जांच कर रही हैं और शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावनाओं को खंगाला जा रहा है।
पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं
इससे पहले Indirapuram की एक हाईराइज सोसाइटी में भी भीषण आग लग चुकी है, जिसने कई मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।
यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि रिहायशी इमारतों में फायर सेफ्टी सिस्टम और सुरक्षा इंतजाम कितने जरूरी हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


