
कपूरथला, 1 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Gopi Nijjar Murder : पंजाब के कपूरथला जिले में शुक्रवार सुबह गैंगवार से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी और उसके सहयोगी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, गोपी अपनी कार में बैठा हुआ था, तभी अचानक हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कई गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कार से बाहर नहीं निकल पाया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ढिलवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुक्खा काहलवां मर्डर केस में गोपी आखिरी अहम गवाह था। इससे पहले अन्य कई गवाह अपने बयान से मुकर चुके थे, लेकिन गोपी अपने बयान पर कायम था।
Gopi Nijjar Murder : इस बीच, गैंगस्टर डॉनी बाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात कही है। हालांकि पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


