
नवी मुंबई, 8 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Tesla Navi Mumbai Charging Station : दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla भारत में अपने नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रही है। ‘मॉडल Y’ लॉन्च के बाद अब कंपनी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस कर रही है। इसी कड़ी में टेस्ला ने नवी मुंबई के Nexus Seawoods Mall में अपना पहला ‘इन-मॉल’ सुपरचार्जिंग स्टेशन शुरू किया है।
मॉल पार्किंग में हाई-स्पीड चार्जिंग
यह स्टेशन मॉल के बी-1 पार्किंग एरिया में बनाया गया है, जहां कुल 8 चार्जर लगाए गए हैं। इससे टेस्ला कार मालिक शॉपिंग और मनोरंजन के साथ-साथ अपनी गाड़ी को आसानी से चार्ज कर सकेंगे। इससे पहले कंपनी गुरुग्राम, दिल्ली और मुंबई के अन्य हिस्सों में भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर चुकी है।
15 मिनट चार्ज, 275Km तक रेंज
इस स्टेशन पर 4 V4 सुपरचार्जर (DC) लगाए गए हैं, जो 250 kW तक की हाई स्पीड से चार्जिंग करते हैं। इसके अलावा 11 kW के 4 डेस्टिनेशन चार्जर भी मौजूद हैं। कंपनी के अनुसार, Tesla Model Y को मात्र 15 मिनट चार्ज करने पर करीब 275 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।
Tesla Navi Mumbai Charging Station : स्मार्ट ऐप और पॉप-अप स्टोर
टेस्ला का एडवांस मोबाइल ऐप यूजर्स को नजदीकी चार्जिंग स्टेशन खोजने, बैटरी स्टेटस ट्रैक करने और पेमेंट करने की सुविधा देता है। इसके साथ ही मॉल के एट्रियम में कंपनी ने पॉप-अप स्टोर भी खोला है, जहां ग्राहक ‘मॉडल Y’ को करीब से देख सकते हैं और टेस्ट ड्राइव का अनुभव ले सकते हैं।
भारत में टेस्ला के नेटवर्क में अब 20 सुपरचार्जर और 14 डेस्टिनेशन चार्जर शामिल हो चुके हैं। कंपनी का लक्ष्य देशभर में ऐसे लोकेशनों पर नेटवर्क बढ़ाना है, जहां लोग अपना समय बिताते हैं—जैसे मॉल, फूड कोर्ट और हाईवे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


