
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Bomb Threat to Punjab : जालंधर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, DPS School, Mayor World School और MGN School को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस और बम स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस टीम द्वारा स्कूलों की इमारतों और परिसर की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए और पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इस धमकी भरे ई-मेल में कुछ आपत्तिजनक बातें भी लिखी गई हैं, जिसकी जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल जांच जारी है और स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Bomb Threat to Punjab : चंडीगढ़ में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
चंडीगढ़ में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार सेक्टर 41, 45 और 47 में स्थित 4 से 5 प्रमुख स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई, जिससे स्कूल प्रशासन और पुलिस विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और संबंधित स्कूल परिसरों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हर संदिग्ध वस्तु की गहन जांच की जा रही है।
धमकी की खबर फैलते ही अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई और कई लोग अपने बच्चों को लेने स्कूलों के बाहर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने भी सतर्कता बरतते हुए जरूरी कदम उठाए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। साथ ही साइबर टीम भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी तक पहुंचा जा सके।
फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ जांच कर रही हैं।
Bomb Threat to Punjab : जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी
एक बार फिर जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ईमेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और कोर्ट परिसर को चारों ओर से घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से हर कोने की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
आम लोगों की एंट्री पर रोक
सुरक्षा के मद्देनजर वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों को कोर्ट परिसर में प्रवेश न करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। साथ ही साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी तक पहुंचा जा सके।
हालांकि अभी तक किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


