
नई दिल्ली | 26 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Petrol Diesel : देशभर में पेट्रोल और डीजल को लेकर अचानक हलचल तेज हो गई है। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल बन गया है। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदने के लिए पंपों की ओर दौड़ रहे हैं।
इस घबराहट के चलते देशभर में पेट्रोल और डीजल की मांग में अचानक तेजी आई है। Hindustan Petroleum Corporation Limited के अनुसार, पिछले दो दिनों में बिक्री 15% से ज्यादा बढ़ी है, जबकि कुछ स्थानों पर यह बढ़ोतरी 50% तक पहुंच गई है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह उछाल किसी कमी की वजह से नहीं, बल्कि panic buying का नतीजा है।
Petrol Diesel ; HPCL ने साफ तौर पर कहा है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। सभी सप्लाई सेंटर पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं और पेट्रोल पंपों को भी लंबे समय तक खुला रखा जा रहा है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें। अनावश्यक खरीदारी से सप्लाई सिस्टम पर दबाव बनता है, जबकि वास्तविकता में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


