
फिरोजपुर, 12 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Indian Railways Charging Kiosk : रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिरोजपुर मंडल ने एक नई पहल की है। मंडल द्वारा 10 मार्च 2026 को आयोजित ई-नीलामी में मोबाइल चार्जिंग कियोस्क के लिए ठेके आवंटित किए गए हैं। इस योजना के शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन पर मोबाइल चार्ज करने की सुविधा मिलेगी और रेलवे की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
इस योजना के तहत अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, ब्यास, फगवाड़ा, फिरोजपुर कैंट, फिल्लौर और ढंडारी कलां रेलवे स्टेशनों पर पहली बार मोबाइल चार्जिंग कियोस्क लगाए जाएंगे। इन आठ स्टेशनों पर कुल 86 मोबाइल चार्जिंग कियोस्क स्थापित किए जाएंगे।
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे अधिकारियों के अनुसार आजकल यात्रियों द्वारा मोबाइल फोन का उपयोग काफी बढ़ गया है। ऐसे में यात्रा के दौरान अक्सर फोन डिस्चार्ज होने की समस्या सामने आती है। चार्जिंग कियोस्क लगने से यात्री आसानी से अपने मोबाइल फोन चार्ज कर सकेंगे और यात्रा के दौरान संपर्क में बने रहेंगे।
Indian Railways Charging Kiosk : डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी मिलेगी
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि इस पहल से यात्रियों को स्टेशन परिसर में बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मोबाइल चार्जिंग कियोस्क के जरिए यात्री डिजिटल पेमेंट की सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे, जिससे उनकी यात्रा और अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनेगी।
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस नई सुविधा से यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा दोनों बेहतर होंगी, साथ ही रेलवे को अतिरिक्त राजस्व भी प्राप्त होगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


