
चंडीगढ़, 12 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Update : पंजाब में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। राज्य के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
सुबह-सुबह अमृतसर में अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
कई जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। विभाग ने 14 मार्च तक के मौसम का अपडेट जारी करते हुए बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।
Weather Update : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर
मौसम विभाग के मुताबिक एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 14 मार्च के बाद सक्रिय हो सकता है, जिसके कारण कई जिलों में बारिश की संभावना बढ़ जाएगी। इसके प्रभाव से होशियारपुर, रूपनगर और पठानकोट में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
15 मार्च को बढ़ सकती है बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि 15 मार्च को मौसम और ज्यादा बदलेगा, जिसके कारण कई जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Weather Update : इन जिलों में शामिल हैं:
जालंधर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, गुरदासपुर और पठानकोट। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और हल्की ठंड का एहसास हो सकता है, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


