
जालंधर, 10 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : मंगलवार को सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे खरीदारों पर असर पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग बढ़ने के कारण कीमती धातुओं के दामों में तेजी देखी जा रही है। जालंधर सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,64,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि सोमवार को इसका भाव 1,63,700 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोने का रेट बढ़कर 1,52,990 रुपये तक पहुंच गया है।
Gold-Silver Price : वहीं चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला है। मंगलवार को चांदी का रेट 2,81,500 रुपये दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को इसकी कीमत 2,68,300 रुपये थी। सराफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और सोने-चांदी की बढ़ती मांग के चलते कीमतों में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए निवेश करने वाले लोगों को बाजार की स्थिति पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


