
इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- Pakistan petrol price hike : पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम लोगों पर महंगाई का दबाव और बढ़ गया है। नई दरों के अनुसार देश में पेट्रोल की कीमत 335.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत बढ़कर 321.17 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। यह बढ़ोतरी करीब 55 रुपये प्रति लीटर तक की बताई जा रही है, जिसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी वृद्धि माना जा रहा है।
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने टीवी के जरिए एक वीडियो संदेश जारी कर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के कारण यह कदम उठाना पड़ा है।
Pakistan petrol price hike : मंत्री ने कहा कि जैसे ही वैश्विक स्थिति में सुधार होगा, सरकार कीमतों को कम करने पर भी विचार करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि मौजूदा संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 50 से 70 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी गई है। सरकार का कहना है कि उसने उपभोक्ताओं पर कम से कम बोझ डालने की कोशिश की है और संतुलित समाधान निकालने का प्रयास किया गया है। हालांकि, बढ़ती ईंधन कीमतों का असर पाकिस्तान में परिवहन, वस्तुओं की कीमतों और महंगाई पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


