
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Girl suicide in school : स्थानीय गांव नूरपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि छात्रा पर स्कूल में चोरी का आरोप लगाया गया था, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हो गई। हालांकि, परिवार ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि संभावित हत्या या मानसिक प्रताड़ना का मामला बताया है।
मृतका के पिता जरनैल सिंह के अनुसार, उनकी बेटी आगामी परीक्षा के लिए सुबह घर से रोल नंबर लेने स्कूल गई थी। कुछ समय बाद स्कूल से फोन आया कि उनकी बेटी पर एक अध्यापिका ने बैग से चोरी का आरोप लगाया है। करीब 15 मिनट बाद दोबारा कॉल कर बताया गया कि उनकी बेटी निर्दोष है और चोरी किसी अन्य छात्रा ने की थी।
Girl suicide in school at jaandhar
इसके बाद परिवार को सूचना मिली कि लड़की स्कूल परिसर के पास उस स्थान पर चली गई है, जहां भोजन बनाया जाता है, और उसने खुद को अंदर बंद कर लिया है। पिता के मुताबिक, जब वे मौके पर पहुंचे तो दरवाजा खुला था और उनकी बेटी अंदर बेहोश पड़ी थी। बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की।
परिवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जहां पर बच्ची ने फंदा लगाया, वह स्थान स्कूल से लगभग आधा किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। ऐसे में वह वहां तक कैसे पहुंची और घटनास्थल की परिस्थितियां क्या थीं, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
Girl suicide in school : गांव के सरपंच कुलदीप कलेर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें जानकारी मिली कि छात्रा पर चोरी का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।
वहीं, स्कूल की अध्यापिका सुनीता ने कहा कि छात्रा रोल नंबर लेने आई थी और घर जाने की बात कह रही थी। बाद में बच्चों के शोर मचाने पर पता चला कि एक छात्रा ने खुद को बंद कर लिया है। मौके पर पहुंचने पर वह फंदे से लटकी मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Jalandhar Girl suicide in school
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। थाना मकसूदां की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरी के आरोप, घटनास्थल की स्थिति और अन्य सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


