
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Husband Blackmail Wife : शादी के बाद पति के कथित अवैध संबंधों का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध जताने पर पति ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर पति राहुल, ससुर गुलशन और सास अंजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उसकी शादी राहुल के साथ धूमधाम से हुई थी। विवाह में उसके पिता की ओर से ऑडी Q8 कार, सोने और डायमंड के सेट सहित महंगे तोहफे दिए गए थे। शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति के कई अन्य महिलाओं से संबंध हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो पति और उसके परिवार ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
Husband Blackmail Wife : महिला का आरोप है कि एक दिन जब वह बाथरूम में थी, तब पति ने जबरन बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाने लगा। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। जांच जारी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


