
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold Silver Price : सराफा बाजार में शुक्रवार को सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों को राहत मिली है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी कमी आई है।
आज 24 कैरेट सोना 158,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो गुरुवार को 161,000 रुपये था—यानी 3,000 रुपये की गिरावट। वहीं 22 कैरेट सोना 146,940 रुपये दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 149,730 रुपये था।
चांदी में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को चांदी 255,500 रुपये प्रति किलो रही, जबकि गुरुवार को इसका भाव 270,200 रुपये था—यानी 14,700 रुपये की भारी कमी।
Gold Silver Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है रुख?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में मजबूती देखी जा रही है। COMEX पर सोना 4,950 डॉलर प्रति औंस पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,948.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने तक सोना 49.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,997.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार की चाल और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





