
मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट)- Captain Amarinder Singh Hospitalized : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता Captain Amarinder Singh को सोमवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 83 वर्षीय नेता को घुटने से संबंधित चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। सूत्रों के अनुसार यह एक पूर्व निर्धारित प्रक्रिया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और अस्पताल प्रशासन ने उनकी सेहत को संतोषजनक बताया है।
मई 2023 में हुई थी नी रिप्लेसमेंट सर्जरी
कैप्टन अमरिंदर सिंह इससे पहले भी घुटने की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। मई 2023 में मोहाली के इसी अस्पताल में उनकी नी रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई थी। इस बार उन्हें फॉलो-अप और आगे के इलाज के लिए भर्ती किया गया है।गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब की राजनीति का बड़ा नाम रहे हैं। कांग्रेस में लंबे समय तक सक्रिय रहने के बाद, पार्टी नेतृत्व द्वारा Charanjit Singh Channi को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पश्चात उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और बाद में भाजपा में शामिल हो गए।
अनिल विज ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात
Captain Amarinder Singh Hospitalized : पूर्व मुख्यमंत्री के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही हरियाणा के कैबिनेट मंत्री Anil Vij उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। विज ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत की। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी फोन पर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





