
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब के मौसम को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी से एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है और राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। फिलहाल सुबह और शाम कड़ाके की ठंड बनी हुई है, जबकि दोपहर के समय धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अधिकतम तापमान में करीब 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है और यह अब सामान्य के आसपास पहुंच गया है। वहीं फरीदकोट में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विभाग का कहना है कि 1 फरवरी को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 31 जनवरी, 2 और 3 फरवरी को भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसके बाद इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
Punjab Weather Update : इन जिलों में कोहरे और ठंड का ज्यादा असर
अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर और मानसा जिलों में बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि 30 जनवरी को पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है और कई जिलों में शीतलहर का असर बना रह सकता है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड और ज्यादा महसूस होगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


