
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-silver price : सोना-चांदी के बाजार में इस सप्ताह भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कीमती धातुओं की कीमतों में एक बार फिर बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है। यदि आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। IBJA के आंकड़ों के अनुसार, बीते पांच कारोबारी दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 12 दिसंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,32,710 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 19 दिसंबर तक घटकर 1,31,779 रुपये रह गया। हालांकि, MCX पर सोना हल्की तेजी के साथ 1,34,206 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
प्रति 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
24 कैरेट – 1,34,180 रुपये (21 दिसंबर); 1,34,180 रुपये (20 दिसंबर)
22 कैरेट – 1,23,000 रुपये (21 दिसंबर); 1,23,000 रुपये (20 दिसंबर)
999 शुद्धता (24 कैरेट) – 1,00,640 रुपये (21 दिसंबर); 1,00,640 रुपये (20 दिसंबर)
Gold-silver price : चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड
चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। MCX पर चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई और सप्ताह के अंत में यह 2,08,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। एक सप्ताह में चांदी के दाम 15,149 रुपये बढ़े हैं। वहीं, घरेलू बाजार में चांदी का भाव करीब 2,00,067 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





