
मोगा (वीकैंड रिपोर्ट)- Petrol bomb Conspiracy in Punjab : पंजाब के मोगा शहर से बड़ी खबर सामने आई है। खबर पेट्रोल बम से हमले की साजिश के खुलासे की है। इस मामले में चार आरोपिोयं को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, मोगा की बाघापुराना पुलिस ने पेट्रोल बम से हमला करने की फिराक में घूम रहे 2 मोटरसाइकिल सवार 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से पेट्रोल से भरी 3 बीयर की बोतलें, एक माचिस और 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
गिरफ्तार किए गए चारों युवक फरीदकोट के रहने वाले हैं और उन्होंने पहले बाघापुराना के गाँव माडी मुस्तफा में एक साइकिल की दुकान पर पेट्रोल बम फेंका था। अब शायद इन्होंने और भी वारदातों को अंजाम देना था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आज शाम उच्च अधिकारी इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


