
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Richie KP Death : मॉडल टाउन में पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की सड़क हादसे में मौत होने के मामले में आरोपी क्रेटा कार चालक गुरशरण सिंह प्रिंस पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आरोपी जालंधर से फरार हो चुका है और पुलिस को शक है कि वो विदेश भाग सकता है। इसलिए उसकी एलओसी जारी कर दी गई है।
पुलिस ने आरोपी के जीजा का घर भी रेड की लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। आरोपी शनिवार सुबह ही सिटी से फोन बंद करके अंडरग्राउंड हो गया था। अब पुलिस उसके कॉल डिटेल निकाल कर दिल्ली के रिश्तेदारों के घर भी छापेमारी की तैयारी कर रही है। वहीं विटारा कार चालक का परिवार मीडिया के सामने आया और उसने घटना को लेकर अहम खुलासे किए। मामले की जानकारी देते हुए सुधा कपूर ने बताया कि माता रानी चौक में हुए हादसे के दौरान विराटा गाड़ी उनकी थी। उन्होंने कहा कि क्रेटा गाड़ी ने फॉर्च्यूनर से टकराई, जिसके बाद फॉर्च्यूनर घूमकर विराटा गाड़ी से टकरा गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


