
दुबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Indo-Pak Match : एशिया कप में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत भारतीय सेना को समर्पित कर दी। सूर्या और टीम इंडिया का मैसेज साफ था कि यह जीत देश के जवानों को सम्मान देने के लिए है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्का मारकर भारत को जीत ही नहीं दिलाई बल्कि इसके बाद वह और शिवम दुबे सीधे ड्रेसिंग रूम की तरफ चल दिए। इसके बाद पाकिस्तानी टीम हाथ मिलाने के लिए भारतीय टीम का इंतजार करती रही लेकिन हमारी टीम पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में उनसे हाथ मिलाने नहीं उतरी।
इसके बाद पाकिस्तानी टीम पुरस्कार वितरण समारोह में नहीं आई। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप के मुकाबले में सात विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने पाकिस्तान को 25 गेंदों के शेष रहते हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


