
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Alert: बेशक कुछ दिनों से पंजाब के जिलों में बारिश नहीं हुई है लेकिन एक बार फिर से माैसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक जिला पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसलिए लोगों को सतर्क रहना होगा।
दूसरी तरफ 5000 क्यूसेक पानी भाखड़ा डैम से छोड़ा जा रहा है क्योंकि 12, 13, 14 और 15 सितंबर को मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है। वैसे माैसम साफ होने से बाढ़ राहत कार्यों में तेजी आई है जिसकारण लोगों को राहत मिली है। आज भी कई स्थानों पर हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





