
Nepal Gen-Z Protest (वीकैंड रिपोर्ट): नेपाल में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों बीस से ज्यादा लोग अपनी जान खो चुके हैं। इसी बीच भारतीय पर्यटकों के फंसे होने की खबरें भी सामने आ रही हैं।
Appeal to the Indian government: भारतीय सरकार से अपील
आपको बता दें कि एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें भारतीय महिला मदद की गुहार लगा रही है। महिला ने बताया कि वे नेपाल में एक वॉलीबॉल टूर्नामेंट होस्ट करने आईं थीं, पर पोखरा में हालात बिगड़ गए और उनके होटल को गुस्साई भीड़ के हवाले किया गया। उसने वीडियो में बताया कि भीड़ उनके पीछे डंडे लेकर दौड़ी और वे किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकलीं। महिला ने वीडियो में भारत सरकार से अपील की है कि वे जल्दी उन्हें और अन्य भारतीयों को नेपाल से सुरक्षित बाहर निकालें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


