
Charge sheet filed (वीकैंड रिपोर्ट) : पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस ने आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में चार्जशीट दाखिल करी है। शुक्रवार यानि आज विजिलेंस ब्यूरो द्वारा अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश हरदीप सिंह की अदालत में चार्जशीट दाखिल की। वहीं, अदालत ने रिपोर्ट के लिए 28 अगस्त की तारीख तय की है।
Raids were conducted at 15 places: 15 जगहों पर हुई छापेमारी
जानकारी के अनुसार, विजिलेंस ब्यूरो द्वारा लंबी जांच की गई, जिसके बाद ये चार्जशीट तैयार की गई। आपको बता दें बड़े-बड़े बक्सों में ये चार्जशीट लेकर विजिलेंस मोहाली कोर्ट पहुंची और इनमें मजीठिया मामले से जुड़ी कई जानकारियां मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार चर्चा है कि चार्जशीट 40 हजार पन्नों की है। इसके अलावा विजिलेंस टीम द्वारा 15 जगहों पर छापेमारी की गई, फिलहाल कुछ लगभग 400 बैंक अकाउंटों की जांच चल रही है, वहीं बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी के 59वें दिन चार्जशीट दाखिल हुई है। अभी के लिए फिलहाल वे नाभा जेल में बंद हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


