

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Politics : शिरोमणि अकाली दल बागी गुट की तरफ से पार्टी का नया प्रधान आज चुना जाएगा। पांच मेंबरी भर्ती कमेटी के सदस्य मनप्रीत सिंह अयाली, गुरप्रताप सिंह वडाला, इकबाल सिंह झूंदा, संता सिंह उमैदपुरी और बीबी सतवंत कौर ने कहा कि डेलीगेट्स की तरफ से ही प्रधान और पदाधिकारियों के नामों पर फाइनल फैसला लिया जाएगा।
भर्ती कमेटी 15 लाख सदस्यों का दावा कर रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, बीबी सतवंत कौर और पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा अध्यक्ष बनने के इच्छुक हैं। अध्यक्ष पद के लिए विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा के नाम भी चर्चा में थे, लेकिन मौजूदा राजनीतिक समीकरण को देखते हुए इन दोनों नेताओं ने नाम वापस ले लिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


