

राजपुरा (पटियाला) (वीकैंड रिपोर्ट) – Farmers Protest : पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई लैंड पूलिंग नीति के विरोध में राजपुरा के निकट पिलखनी पेहर खुर्द देवी नगर खानपुर सहित आठ गांवों के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बूटा सिंह शादीपुर और उपाध्यक्ष गुरबाज सिंह पलखनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला।
किसानों ने पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए और बुलंद आवाज में कहा कि जब तक सरकार लैंड पूलिंग नीति वापस नहीं ले लेती, तब तक किसानों का संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि वे किसी भी सूरत में अपनी जमीन सरकार को नहीं देंगे और लैंड पूलिंग नीति का विरोध जारी रखेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


