
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Kargil War : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर 1999 के कारगिल संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम 1999 के कारगिल युद्ध में वीरता का अद्वितीय अध्याय लिखने वाले सभी वीर सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को नमन करते हैं। उनके जज्बे और साहस को हमेशा याद रखा जाएगा। भगवंत सिंह मान ने पंजाबी में एक पोस्ट किया।
मुख्यमंत्री ने यहां बोगनविलिया गार्डन स्थित युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की और कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया। इस अवसर पर रक्षा सेवा कल्याण एवं स्वतंत्रता सेनानी मंत्री महेंद्र भगत भी उपस्थित थे। 26 जुलाई, 1999 को, भारतीय सेना ने लद्दाख में कारगिल की बर्फीली चोटियों पर लगभग तीन महीने की लड़ाई के बाद विजय की घोषणा की, जो “ऑपरेशन विजय” के सफल समापन का प्रतीक था। इस दिन को कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


