

बुढलाडा, (मानसा) (वीकैंड रिपोर्ट) – NIA RAID in Punjab : बुढलाडा में एनआईए ने यूट्यूबर सुखबीर सिंह के घर पर छापा मारा। सुखबीर सिंह के घर पर न मिलने पर टीम ने 1:30 घंटे तक घर की तलाशी ली और फिर वापस लौट गई। सुखबीर सिंह को टीम ने चंडीगढ़ ऑफिस आने को कहा है। सूत्रों से पता चला है कि यूट्यूबर सुखबीर सिंह और पाकिस्तान के शहजाद भट्टी के बीच हुई बातचीत के चलते एनआईए की टीम ने छापा मारा है।
इसी प्रकार पंजाब में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनआईए ने होशियारपुर के टांडा में दो घरों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई टांडा उड़मुड़ के गढ़ी मोहल्ला इलाके में की गई, जो अभी भी जारी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


