
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Weather Alert : भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब के लिए तीन दिन तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, दिन में ही नहीं रात में भी गर्मी परेशान करेगी और राज्य में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है। इसके साथ ही 12 जून से राज्य में हालात सामान्य बताए जा रहे हैं। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Weather Alert : न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज पंजाब में तापमान 45 डिग्री को पार कर सकता है। आज, 9 जून को अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट और मुक्तसर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही लुधियाना, फिरोजपुर, फाजिल्का, मानसा, बठिंडा और मोगा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





