
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Enconuter in Jalandhar : जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि देहात पुलिस व खतरनाक गैंगस्टर के बीच आदमपुर में कालडा मोड़ पर मुठभेड़ हो गई। इसमें गैंगस्टर पम्मा के गोलियां लग गईं, उसको इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घायल गैंगस्टर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Enconuter in Jalandhar : उधर, पंजाब के जगराओं में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे गांव गुरूसर में पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने BMW बाइक पर भाग रहे तस्कर रोशन सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी बड़ा भाईके, फिरोजपुर, के पैर में गोली मार दी। गोली लगने से बाइक स्लिप हो गई और आरोपी गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर दबोच लिया और घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





