
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- DPRO Live Coverage Link Controversy : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे जैसे राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मीडिया कवरेज को लेकर जिला लोक संपर्क अधिकारी (DPRO) कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मीडिया को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की Live Coverage से जोड़ने के लिए संबंधित ग्रुप में कथित तौर पर गलत Live Link शेयर कर दिया गया। जब गलती का एहसास हुआ तो लिंक को ग्रुप से डिलीट तो कर दिया गया, लेकिन उसके बाद सही Live Link शेयर नहीं किया गया।
ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि आखिर प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम में स्थानीय मीडिया तक सही और समय पर जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी किसकी थी?
यदि गलत लिंक शेयर हो गया था तो गलती सुधारते हुए तत्काल सही लिंक उपलब्ध क्यों नहीं करवाया गया? क्या इतने बड़े कार्यक्रम के दौरान मीडिया कम्युनिकेशन की निगरानी के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी तैनात नहीं था? क्या DPRO कार्यालय की जिम्मेदारी केवल सूचनाएं फॉरवर्ड करने तक सीमित है या मीडिया को महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों की सही और समयबद्ध जानकारी उपलब्ध करवाना भी उसकी जिम्मेदारी का हिस्सा है?
DPRO Live Coverage Link Controversy : प्रधानमंत्री का दौरा किसी सामान्य कार्यक्रम की तरह नहीं देखा जा सकता। ऐसे कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर प्रशासनिक समन्वय और मीडिया मैनेजमेंट तक हर स्तर पर विशेष तैयारियां की जाती हैं। ऐसे में Live Coverage का गलत लिंक शेयर होना और फिर सही लिंक उपलब्ध न करवाया जाना मीडिया के बीच चर्चा का विषय बनना स्वाभाविक है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि गलत लिंक को डिलीट करने से यह संकेत मिलता है कि गलती संज्ञान में आ चुकी थी। इसके बावजूद नया और सही लिंक शेयर न किया जाना कई सवाल खड़े करता है।
क्या प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सही जानकारी स्थानीय मीडिया तक पहुंचाना DPRO की जिम्मेदारी नहीं थी?
गलत लिंक डिलीट करने के बाद सही लिंक क्यों नहीं भेजा गया?
इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मीडिया को अपडेट रखने की जिम्मेदारी आखिर किस अधिकारी की थी?
क्या इस चूक को लेकर संबंधित विभाग कोई स्पष्टीकरण देगा?
DPRO Live Coverage Link Controversy : हालांकि, इस मामले में DPRO कार्यालय का आधिकारिक पक्ष सामने आना जरूरी है। यह भी संभव है कि इसके पीछे कोई तकनीकी समस्या या कम्युनिकेशन संबंधी चूक रही हो। विभाग का पक्ष मिलने के बाद ही वास्तविक कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा। लेकिन फिलहाल एक सवाल जरूर खड़ा है—देश के प्रधानमंत्री जालंधर आए, कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर का था, लेकिन स्थानीय मीडिया को सही Live Coverage Link उपलब्ध करवाने की व्यवस्था में आखिर चूक कैसे हो गई?
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले पर कोई स्पष्टीकरण देता है या फिर गलत लिंक की तरह यह सवाल भी मीडिया ग्रुप से होते हुए समय के साथ गायब हो जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


