
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) Jagannath Shobha Yatra Jalandhar 2026 तीर्थ जगन्नाथ सेवा सोसाइटी द्वारा 24 जुलाई 2026 को जालंधर में आयोजित की जा रही भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा के लिए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) व बैडमिंटन फ्रेंडस ग्रुप को विशेष निमंत्रण दिया गया। एसोसिएशन की ओर से पैट्रन प्रदीप वर्मा, चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, अध्यक्ष अमन बग्गा, महासचिव जसविंदर सिंह आज़ाद तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमेश शर्मा ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए शोभायात्रा के सफल आयोजन हेतु सोसाइटी को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Jagannath Shobha Yatra Jalandhar 2026
इस अवसर पर निमंत्रण देने पहुंचे तीर्थ जगन्नाथ सेवा सोसाइटी के प्रधान अंगद तलवाड़, निशांत धीर, ख्याति कोहली, शुभम कपूर, अभय ठुकराल एवं अम्बरीश कश्यप ने बताया कि यह भव्य आयोजन विशेष रूप से युवाओं द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ जी की भक्ति और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आयोजन में किसी भी राजनीतिक या सामाजिक संस्था की प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है। यह पूरी तरह भगवान श्री जगन्नाथ जी को समर्पित धार्मिक आयोजन है, जिसका उद्देश्य युवाओं की धर्म के प्रति अटूट आस्था और समर्पण को समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

बैडमिंटन फ्रेंड ग्रुप करेगा भव्य स्वागत
Jagannath Shobha Yatra Jalandhar 2026 : बैडमिंटन फ्रेंड ग्रुप की तरफ से पटेल चौक में स्टेज लगाकर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा इस दौरान शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की जाएगी व लंगर लगाया जाएगा।

सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।

इसी क्रम में फ्रेंड्स ग्रुप की टीम को भी शोभायात्रा का विशेष निमंत्रण दिया गया। इस दौरान वरुण गुप्ता, राकेश गुप्ता, शिवांश मित्तल, राहुल खुराना, रोहित खुराना, हरनिश गोयल एवं वरुण वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


