
जालंधर (प्रदीप वर्मा) : FIR on Pastor Profit Barjinder : मशहूर पास्टर प्रॉफिट बरजिंदर सिंह एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। अपनी सफाई वह दे भी रहे हैं लेकिन ये सबको पता है कि बरजिंदर सिंह का विवादों से पुराना नाता है। ताजा घटनाक्रम में बरजिंदर के खिलाफ कपूरथला में छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है।
कपूरथला निवासी की एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पास्टर पर छेड़छाड़ के अलावा परिवार को उससे जान का खतरा भी बताया है। थाना सिटी में दर्ज एफआईआर में कपूरथला निवासी महिला ने बताया कि प्रोफिट बरजिंदर सिंह जालंधर के गांव ताजपुर में द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम नाम से मसीही सत्संग करता है। महिला ने बताया कि उसके माता-पिता ने अक्टूबर 2017 में इसके चर्च में जाना शुरू किया था। जहां पर उसने मेरा फोन नंबर ले लिया और फोन पर मेरे साथ उल्टी सीधी बातें करने लगा और मैसेज भी करने लगा।
FIR on Pastor Profit Barjinder : महिला ने बताया कि इसके मैसेज से मैं डरने लगी। वह इन हरकतों को अपने माता-पिता को बताने से भी डरने लगी थी, लेकिन उसके फोन पर गलत बातें करने का सिलसिला जारी रहा। उसने बताया कि उसके बाद 2022 में उसने मुझे रविवार के दिन चर्च में कैबिन में अकेले बिठाना शुरू कर दिया। जब-जब वह कैबिन में अकेली होती थी, तो यह कैबिन में आकर उसे गलत तरीके से छूता था।
उल्लेखनीय है कि बरजिंदर जुलाई 2018 में, बलात्कार के एक मामले में उलझ गया और उसे आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था, जबकि वह लंदन जाने वाला था। पिछले साल सितंबर में एक और विवाद तब शुरू हुआ जब दिल्ली के एक परिवार ने आरोप लगाया कि बजिंदर ने उनसे कैंसर से पीड़ित उनकी बेटी के इलाज के लिए प्रार्थना के ज़रिए पैसे लिए थे, लेकिन वह असफल रहा और उसकी मौत हो गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


