
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Double Murder In Jalandhar : जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर डबल मर्डर की है। लंबा पिंड के अधीन आते क्षेत्र शहीद उधम सिंह नगर में मामूली विवाद में गोलियां मारकर दो दोस्तों की हत्या कर दी गई है। घटना शनिवार सुबह घटी। शुक्रवार देर रात दोस्तों ने इकट्ठे होकर पहले पार्टी की जहां उन्होंने शराब पी।
दिन चढ़ते ही उनकी आपस में बहस हो गई। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय शिवम निवासी मोता सिंह नगर और 22 वर्षीय विनय तिवारी निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। गोली चलने की घटना शहीद उधम सिंह नगर स्थित मंदिर के नजदीक हुई है। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





