
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Three Criminals Arrested : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। डी.जी.पी पंजाब द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एस.ए.एस. शहर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में, वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद मंजीत महल द्वारा संचालित एक संगठित अपराध मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ हरियाणा और दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं।
Three Criminals Arrested : उन्होंने बताया कि आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी मंजीत महाल के निर्देश पर और उनकी तरफ से प्रदेश में सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। उनके पास से .30 कैलिबर की दो पिस्तौल और 18 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। वहीं लालडू पुलिस ने दो गैंगस्टरों को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। सूत्रों से पता चला है कि दोनों गैंगस्टर्स को रविवार रात को असलाह के साथ पकड़ा गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





