

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)-Wife killed husband… बीती रात बाबा बकाला साहिब में एक विवाहिता द्वारा अपने दो प्रेमियों के हाथों अपने फौजी पति की हत्या करने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक जसविंदर कौर नाम की महिला का अपने पूर्व सैनिक पति सुखदेव सिंह से अवैध संबंधों को लेकर अनबन रहती थी, जिसके चलते महिला ने बीती रात अपने पति की हत्या कर दी।
CCTV कैमरे में कैद हुई घटना को देखते हुए पुलिस ने मृतक सुखदेव सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी बाबा बकाला साहिब की हत्या के आरोप में उक्त महिला सहित आरोपी कुलवंत सिंह और कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि हत्या को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया है। आरोपियों ने भी सबूत मिटाने के भी प्रयास किए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


