

मोगा (वीकैंड रिपोर्ट) – Murder in Punjab… पंजाब में बड़ी वारदात हुई है। अवैध संबंधों के कारण एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला की उम्र 50 साल थी। महिला करीब 15 साल से पति से अलग होकर अपने प्रेमी मनी के साथ गांव रोडे में रह रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
Murder in Punjab… महिला की शादी गांव बुग्गीपुरा निवासी रेशम सिंह के साथ हुई थी। रेशम शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इस दौरान उसके मनी के साथ उसके अवैध संबंध बन गए। वह अपने करीब 15 साल पहले अपने पति को छोड़कर मनी के साथ रहने लग गई थी। कल रात दोनों में किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई। बात बढ़ गई और सुबह मनी घर से फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और माैके पर देखा तो महिला की लाश पड़ी थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


